फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के अवैध खनन में 16 गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां क्षेत्र के पूरा विजयी गंगा घाट से अवैध ढंग से बालू का खनन करने वाले 16 लोगों को बलुआ पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान बालू लदी दो नावों को भी सीज कर दिया। नाव बालू लादकर वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव जाने वाली थी कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख दो लोग मौके से भाग निकले।


बलुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि काफी संख्या में लोगों द्वारा पूरा विजयी गंगा तट के समीप से अवैध ढंग से बालू खनन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बालू नाव पर लादकर वाराणसी जिले के चौबेपुर थानांतर्गत चंद्रावती गांव में भेजा जाना है।
विज्ञापन


सूचना के बाद बलुआ थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और 16 लोगों को वहां से पकड़कर थाने लाया गया। अवैध खनन में पकड़े गए पकौड़ी निषाद (नाव मालिक) निवासी सैदपुर गाजीपुर, लक्ष्मण राम निवासी रामपुर, चौबेपुर, वाराणसी, रामजी निषाद (नाव मालिक) निवासी कैथी टांडा चंदौली, रामपुर, रामविलास, सुभाष चंद्र गौतम, रवींद्र प्रसाद, चलगू राम, अरविंद राम, बच्चेलाल, प्रकाश राम, बसंत राम, पिन्टू राम, नरेश राम, देवनारायण, बाबू नंदन राम, रामजी राजभर रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव ने बताया कि अवैध खनन में पकड़े गए सभी लोगों पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया। कहा कि शीघ्र भागे गए दो लोग भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव के अतिरिक्त थाने के अनिल चौरसिया, गंगा प्रसाद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें