फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकों का किया मंचन

Fri, 06 Feb 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज में गुरुवार को पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत के साथ ही नाटकों का मंचन कर लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन



इस मौके पर सर्वप्रथम प्रशिक्षुओं के लिए दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इसके साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को तिलक लगाकर दही और मिठाई खिलाई गई। दीक्षा बैज लेकर प्राचार्या व अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में जो भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यह बहुमूल्य है।

इसका अनुसरण छात्र-छात्राएं अपने जीवन में करें, ताकि अपने जीवन में दूसरों की मदद के साथ ही खुद के जीवन को अनुशासित रख सकें। रोवर्स-रेंजर्स द्वारा प्रस्तुत हास्य नाट के सुंदर मंचन को देख वहां मौजूद अध्यापक और साथी छात्र-छात्राएं लोटपोट हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कव्वाली, नृत्य, लघु नाटक, एकांकी, दहेज गीत, देशभक्ति गीत, कजरी गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर डा. गायत्री माहेश्वरी, डा. सुकृति मिश्रा, डा. राजनाथ यादव, डा. रीतू खरवार, पवन, विनय मिश्रा, विनोद कुमार, विनय कुमार, अजीत कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें