फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 49 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में डाली वरमाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 49 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शहनाई की धुन के बीच एक दूसरे का हाथ थामा। एक दूसरे के गले में वरमाल पहना और अग्नि के साथ फेरे लेकर सात जन्मों तक के दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई। विवाह के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनधियों ने युगल को आशीर्वाद दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तक पूरे चिकित्सालय परिसर को दुल्हन की तरह सज दिया गया। ब्लाक कर्मियों ने अलग अलग शादी के मंडप तैयार किए। युवतियां परिवार वालों के साथ पहले पहुंच गई। दस बजे तक युवक भी बारात लेकर पहुंच गए। दोपहर 12 बजे तक कुल 49 पंजीकृत जोड़े पहुंचे। इसके बाद गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। नाचते गाते बारातियों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद बारात विवाह मंडप में पहुंची। यहां बारात का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद युवक युवतियां विवाह मंडप में बैठे। यहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चर के बीच गठबंधन कराया और अग्नि के फेरे दिलवाए। खंड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह और विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे ने नए जोड़ो को आशीर्वाद देते हुये विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बेहतरीन योजना है। इससे गरीब अभिभावकों को बेटे बेटियों की शादी की चिंता नहीं रह गई है। बीडीओ धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नए जोड़ों के एकाउंट में 35 हजार रुपये डाले जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मिश्र, एडीओ समाज कल्याण उपेंद्र पांडेय, एडरीओ पंचायत अखिलेश तिवारी, अनिल सिंह, राजकुमार, सुनील पाल, रामदुलार, मुरली श्याम, महेंद्र मौर्या, जैनेन्द्र राव, अनिल पटेलऌ, संद ीप सिंह, जमुना प्रधान, लोकनाथ, जय प्रकाश मौर्य, आनंद राज शुक्ल, नूरुल होदा, मुनिराज, योगेश गौतम, परमेश्वरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें