फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास से निकाले गए अवैध कब्जाधारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। नगर क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास में अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ नगर पंचायत का डंडा गुरुवार को दूसरे दिन भी चला। इस दौरान कर्मचारियों ने एक-एक आवास की पड़ताल की और अभिलेख से आवंटियों का मिलान किया। 15 परिवार अवैध तरीके से आवास में निवास करते हुए पाए गए, वहीं 119 कमरों में ताला बंद मिला। इस दौरान नौ परिवारों को तीन दिन के अंदर आवास खाली करने की चेतावनी दी गई। अभियान से पाकेट संख्या चार के निवासियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

विदित हो कि नगर क्षेत्र की सीमा बने कांशीराम आवास परिसर में अवैध तरीके से लोगों के रहने की शिकायत लगातार नगर पंचायत को प्राप्त हो रही थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए बीते 19 जून को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अभियान चलाया और 30 लोगों अवैध तरीके से रहते हुए पाए गए, जिन्हें बाहर निकालकर नगर पंचायत ने अपना ताला जड़ दिया। अभियान के दूसरे दिन में कर्मचारियों ने इकबाल अहमद की अगुवाई में अभियान चलाया। इस दौरान एक-एक आवास की जांच की। आवास में रहने वाले लोगों के आवेदन पत्रों का अवलोकन किया गया। उन्हें तत्काल आवास खाली करने की हिदायत दी गई। इस दौरान 119 कमरों पर ताला लटका मिला, वहीं अभिलेखों की जांच में 27 परिवार अपने आवंटित आवास में रहते हुए पाए। इकबाल अहमद ने बताया कि आवासों में बाहरियों के रहने की शिकायतें मिल रही थीं। अभियान चलाकर आवासों की जांच की गई है। आगे भी छानबीन जारी रहेगी। इस दौरान अवैध रूप से रहते पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें