फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अव्यवस्था देख विधायक व सीडीओ बिफरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। बुधवार को विधायक साधना सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों में गंदगी समेत तमाम दुर्व्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। उसे तत्काल ठीक करने के लिए सीएमएस डा.अरविंद सिंह व सीएमओ डा. आरके मिश्र को निर्देश दिया। चेताया कि शासन से आ रहे नोडल अफसर के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं ठीक दुरुस्त नहीं हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह व सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव अचानक जिला अस्पताल पहुंच कर निरीक्षण किया। जहां ओपीडी कक्ष में मरीजों की भीड़ होने के बाद भी कुछ चिकित्सक अपने कक्ष से गायब थे। वहीं आयुर्वेदिक कक्ष बंद होने पर इसे घोर लापरवाही बताया और सीएमएस डा. अरविंद सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था है, जिससे मरीजों को भारी असुविधा हो रही है। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है, जिसके लिए सीधे तौर पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी जिम्मेदार है। इस दौरान राजेंद्र नामक मरीज ने चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत की और आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक प्लास्टर लगाने का पैसा मांगा जा रहे है। इसे संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने सीएमएस को फटकार लगाई। दवा भंडार कक्ष, प्लास्टर कक्ष, एक्स-रे कक्ष, महिला एवं पुरुष ओपीडी का भी विधायक व सीडीओ ने निरीक्षण किया। सामान्य वार्ड गैलरी में मरीजों के इलाज पर नाराजगी जताई और तत्काल मरीजों को वार्ड के अंदर बेड पर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को भेजी जाएगी। डीएम स्तर से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। विधायक व सीडीओ ने जनरेटर कक्ष व बिजली कक्ष का निरीक्षण किया, जहां डीजल खर्च की जानकारी ली और कर्मचारी से जवाब-तलब किया। सीएमएस ने भरोसा दिलाया कि दुर्व्यवस्थाओं को ठीक सोमवार को व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। इस दौरान सदर सीओ त्रिपुरारी पांडेय, राघव सिंह, विद्यासागर गुप्ता, कन्हैया लाल मोदनवाल, नारायण दास जायसवाल, सुषमा गिरी, पंकज मिश्रा रहे।
विज्ञापन

-----------------
बैठक कर व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश
चंदौली। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव व विधायक साधना सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल सभागार में चिकित्साधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ-साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने पर मंथन किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि चिकित्सकों को यदि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो उससे अवगत कराएं। एक चिकित्सक ने जिला अस्पताल में डायरिया की दवा नहीं होने की सूचना दी। इसके बाद विधायक ने सीएमएस डा. अरविंद सिंह को निर्देश दिया कि स्थानीय स्तर पर इसकी खरीद कर उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। सीडीओ ने कहा कि मरीजों की संख्या अस्पताल में दिनोंदिन बढ़ रही है, जिससे यहां साफ-सफाई सहित अन्य दुर्व्यवस्थाएं भी हावी होती नजर आ रही है। इस पर सफाई कराने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमसए को निर्देश दिया। वहीं सीएमओ डा. आरके मिश्रा को निर्देश दिया कि जनपद के प्राथमिक व सामुदायिक अस्पतालों के संचालन में गंभीरता दिखाएं। इस दौरान सीएमओ डा. आरके मिश्रा, सीएमएस डा. अरविंद सिंह, डा. अनिल सुमन, डा. आरके वर्मा, डा. टीके सिंह, अशोक, डा. रियाज, डा. जेपी सिंह, बजरंगी यादव रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------
इनसेट---
सीडीओ ने दवा भंडार कक्ष में मिली खामी
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमओ संग जिला अस्पताल के दवा भंडार कक्ष पहुंचे सीडीओ ने कई खामियां पकड़ी। दवा स्टाक रजिस्टर पर कई दिनों से दवा निकासी का विवरण उल्लिखित नहीं था। इस पर उन्होंने कर्मचारियों को तलब किया तो वे जवाब नहीं दे पाए। इस नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने पेंसिल से दवा का विवरण अंकित किए जाने पर कर्मचारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कही। कहा कि कागजी हालात यह बताते हैं कि यहां तैनात कर्मचारी कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, यही वजह है कि 29 से लगायत 12 जून यानी एक पखवारे का विवरण व हस्ताक्षर अभिलेख पर अंकित नहीं है। इस पर सीएमएस को भी आड़े हाथ लिया और कार्रवाई की चेतावनी देते हुए प्रकरण की जांच के निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें