फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे सीएम के दूत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। विकास की परियोजनाओं का हाल जानने के लिए सीएम के आने से पहले शासन के दूत और नोडल अफसर 11 से 17 जून तक जिलों का दौरा करेंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसकी भनक लगने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं और विभागवार पत्रावलियों को दुरुस्त करने का कार्य तेज हो गया है।
लोकसभा चुनाव में सुस्त पड़े विकास कार्यों को गति देने का सिलसिला शुरु हो चुका है। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास व जिले के नोडल अधिकारी अुनराग श्रीवास्तव 11 से 17 जून के बीच जिले का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वह अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा के साथ ही गांवों में जनचौपाल लगाकर लोगों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही शासन की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराएंगे। इसके बाद जनपद में निर्माणाधीन किसी बड़ी परियोजना का अवलोकन करेंगे। इस दौरान खामी मिलने पर संबंधित पर गाज गिर सकती है। इसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। योजनाओं की फाइलों को अपडेट करने के साथ ही आंकड़े भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। वहीं 17 जून के बाद सीएम का भी दौरा जिलों और मंडलों में होगा। इस दौरान वह योजनाओं का सच तथा धरातल पर संचालित योजनाओं परियोजनाओं को भी चेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग अनुराग श्रीवास्तव का जिले में 11 से 17 जून के बीच संभावित है। सभी अधिकारियों को योजनाओं संबंधित फाइलों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। डा. एके श्रीवास्तव, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें