फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से आक्रोशित नागरिक उतरे सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इलिया। कस्बा में नाली निर्माण न होने से घरों तक गंदा पानी भरा होने से नाराज कस्बे के लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने शहाबगंज-लेवा-इलिया मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि सड़क बनाकर छोड़ दिया गया है लेकिन नाली निर्माण नहीं कराया गया। जिससे गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। काफी परेशानी हो रही है। करीब ढाई घंटे तक मार्ग जाम रहा इससे वाहनों की की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कस्बावासियों का आरोप था कि पिछले दिनों लेवा-इलिया मार्ग चौड़ीकरण के दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर बनी नाली ध्वस्त हो गई थी। जिससे सड़क पर जल भराव हो गया और आवागमन में परेशानी होने लगी। अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। नाली न बनने से नाबदान का पानी जगह-जगह सड़क पर फैला हुआ है। इससे नाराज कस्बावासियों ने लगभग ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दिया जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उमसभरी गर्मी व चिलचिलाती धूप में वाहनों पर सवार यात्री राहगीर बेहाल रहे। सड़क जाम कर रहे लोगों ने चेताया कि रविवार तक नाली निर्माण आरंभ नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। करीब ढाई घंटे बाद प्रभारी एसडीएम हीरालाल और सीओ कुंवर प्रभात सिंह पहुंचे। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद लोग माने। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान राजेश यादव, हनुमान प्रसाद, विजय सोनकर, मखंचू, पवन चौरसिया, घनश्याम प्रसाद, राधेश्याम गुप्ता, नजरूद्दीन मस्तान, एखलाक अहमद, कैलाश मोदनवाल, संदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें