चकिया / शिकारगंज। नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फित्र का त्यौहार बुधवार को परंपरागत रूप से अकीदत के साथ मनाया गया। बुधवार की सुबह मुस्लिम बंधुओं ने मस्जिदों तथा ईदगाहो में ईद की नमाज पढ़ी। इसके बाद एक दुसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। इस अवसर पर हिन्दू भाईयों ने भी मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारक बाद दी।
सिकन्दरपुर, भीषमपुर, अमरा, मुजफ्फरपुर, पुरानी चकिया, नेवाजगंज, शिकारगंज, कल्याणीचक, करवंदिया, अलीपुर भगड़ा, मंगरौर, बरहुआं, बसाढ़ी, बेलावर सहित मुस्लिम बहुल गांवो में ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की गई। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, चौकी प्रभारी मिथिलेश तिवारी पुलिस फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार ईद के अवसर पर कस्बा सहित मझुई, बसाढ़ी, बेलावर, बरहुआ आदि गांवों के मस्जिदों तथा बेलावर गांव के ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई।
इनसेट-
नागरिक सुरक्षा ने संभाली कमान
पीडीडीयू नगर। जामा मस्जिद अलीनगर के बाहर नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी के सदस्यों ने सुरक्षा की दृष्टि से कमान संभाल रखी थी। जीटी रोड से वाहनों को हटवा ना, पेयजल की वे्यवस्था करना, नमाज अदा करते समय किसी प्रकार की व्यवधान ना होना आदि तमाम बिंदुओं पर काम किया। इस मौके पर चीफ वार्डन राजीव गुप्ता, डिप्टी डिवीजनल वार्डन डॉ. एके सिंह, एसओ कमलेश तिवारी, अरविंद रस्तोगी ,राजू तिवारी ,मनोज पाठक, विजय दुबे, प्रमोद कुमार, आकाश शर्मा, रवि शंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, गणेश सिंह रहे।