फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या समाधान के लिए सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुलहीपुर। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत दुलहीपुर ग्राम पंचायत की 22 हजार की आबादी पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रही है। गांव के लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जल निगम और तहसील व ब्लाक प्रशासन से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आजीज आकर गांव की प्रधान नीतू गुप्ता ने मुख्यमंत्री के पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को अपने आवास पर इसकी जानकारी देते हुए प्रधानपति आनंद गुप्ता ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुइ है। गांव की आबादी 22 हजार है। इसमें नब्बे प्रतिशत लोग मजदूर और बुनकर हैं। गर्मी आते ही पांच महीने गांव में पानी की समस्या हो जाती है। स्थिति यह है कि लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ता है। प्रधान नीतू गुप्ता ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मेरे पति आनंद गुप्ता जल निगम के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता से मिलकर कई बार प्रार्थना पत्र दी लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब अधिकारी कह रहे हैं कि पेयजल के लिए एक किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछानी होगी। इतना पैसा विभाग के पास नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को पचास हजार रुपये चंदा एकत्र कर देंगे तो पाइप बिछाई जा सकेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें