फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को बच्चों ने लोगों से तंबाकू छोड़ने का आग्रह किया। नन्हें मुन्नों ने नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ों का संदेश दिया। विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाल कर, नाटक के माध्यम और गोष्ठी के माध्यम से तंबाकू को इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।
विज्ञापन

सुर सरिता संस्था की ओर से नगर के गल्ला मंडी स्थित कार्यालय पर चल रहे ग्रीष्म कालीन कार्यशाला में शामिल बच्चों ने सुबह साढ़े आठ बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने से जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल छात्र छात्राएं ‘नशा छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो’ ‘जीवन है तो कल है’ ‘हम खुश तो परिवार खुश’ आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस नगर बिभिन्न मार्गो से भ्रमण कर कार्यालय के पास आकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर दीपक पाल, गोविंदा पाल, चंदीप कुशवाहा, सिद्धार्थ शर्मा, राजू राज, योगेश मिश्र, प्रवीण पटेल, राजगीर शेख, बिट्टू, मोनू वर्मा, किरन, ख़ुशी रहे। संचालन संस्था के सचिव अशोक सिद्धार्थ केशरवानी ने की। इसी तरह अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से संचालित 30 दिवसीय अस्मिता समर कैंप के दौरान विश्व तंबाकू दिवस पर ज्योति कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने नाटक ‘नशा तुझे ले डूबेगा’ का मंचन किया। नाटक के लेखक एवं निर्देशक विजय कुमार गुप्ता रहे। नाटक के माध्यम से बच्चों ने तंबाकू एवं गुटखा के सेवन का विरोध किया। इस दौरान संस्था के मीडिया प्रभारी कृष्ण मोहन गुप्ता ने कहा तंबाकू एक ऐसा जहरीला पदार्थ है और मौत की तरफ ले जाता है। मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि तंबाकू जानलेवा है। इस मौके पर संस्था प्रमुख विजय कुमार गुप्ता, आदिति उपाध्याय, मधु, दीपिका कुमारी, आरती यादव, सिमरन सिंह रहे। अध्यक्षता डॉ राजकुमार गुप्ता ने की। सच की दस्तक परिवार की ओर से नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि रंगकर्मी केके श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में तंबाकू से कैंसर जैसी बीमारी होती है। गायत्री परिवार के हरिहर शर्मा ने कहा कि पारिवारिक स्थिति भी इसके लिए जिम्मेदार होती है। तंबाकू से बचाव के लिए परिवार को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है। दंत चिकित्सक डॉ. प्रभाकर और डॉ.विद्या सागर चौधरी ने तंबाकू के सेवन से मुंह के कैंसर पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर राजीव गुप्ता, अशोक त्रिपाठी, अशोक सैनी, भागवत नारायण चौरसिया, मनोज उपाध्याय, विजय कुमार, अजय सिंह, विनीत रहे। संचालन बृजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें