नौगढ़। महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच व ग्राम्या संस्थान की ओर से शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक सभागार में संस्था की लीडर महिलाओं के साथ बैठक आयोजित हुई। इसमें ग्राम्या संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने लीडर महिलाओं को स्वास्थ्य, रोजगार, घरेलू हिंसा रोकने, पोषण आदि की जानकारी दी। संस्था की नीतू सिंह ने इन विषयों पर चयनित लीडर महिलाओं को प्रशिक्षित किया।
कहा कि स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण व घरेलू हिंसा ऐसे मुद्दे हैं जिनसे महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। पांच मुद्दों पर क्षेत्र के 15 गांवों पर एक महिला लीडर की तैनाती की गई है। इनमें से पांच मुद्दों पर 20 लीडर महिलाओं का ब्लॉक कमेटी में चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं विभिन्न मुद्दों पर पैरोकारी करेंगी। बैठक में जयमोहनी, सोनवार, मझगाई, देवरा, ठटवां, तेंदुआ, बसौली, लालतापुर, लौवारी सहित 15 गांवों से तेतरा, रामरति, रेखा, मुनक्का, सुमित्रा, सुशीला, लालती, मराछी, फुलवंती, शीला, शशिकला, धर्मराज, त्रिभुवन, रामविलास आदि मौजूद रहे।