फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेक होंगे 155 आंगनबाड़ी केंद्र, एलईडी स्क्रीन पर बच्चे पढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र अब बच्चों के लिए न केवल पोषण का केंद्र होंगे, बल्कि आधुनिक तकनीक के सहारे शिक्षा का भी एक नया मंच बनेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक बनाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाया जाएगा। जिले में 155 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके माध्यम से बच्चे खेल.-खेल में पढ़ेंगे। शासन ने इन केंद्रों के लिए एलईडी स्क्रीन की आपूर्ति कर दी है, और जल्द ही इनका इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद बच्चों को इस नई तकनीक का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा प्रदान किया जाएगा। इससे बच्चे मनोरंजक और आधुनिक तरीके से सीख सकेंगे। जिले के 17 ब्लाॅकों में 3471 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन पर अब बच्चों को पोषण के साथ-साथ अत्याधुनिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई है। आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल के तहत प्राथमिकता उन केंद्रों को दी जा रही है, जो अपने भवनों में संचालित हैं और जहां पानी, बिजली, और पोषण वाटिका जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। ऐसे केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। चयनित केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन की आपूर्ति हो चुकी है। अन्य केंद्रों पर भी इसकी सुविधा प्रदान करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें