फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी रोड और नाली निर्माण का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
01. सीसी रोड और नाली निर्माण का किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
नियामताबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने रात में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेज टू में बचे हुए सड़कों का सीसी बनाने और नालियों को सीमेंटेंड बनाने के कार्य का शिलान्यास किया। वहीं दो हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंन कहा कि जिले का औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश का मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासशील नीति के कारण औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए कुल चार चरणों में विकास कार्य कराया जाना है। प्रथम चरण में साढ़े आठ करोड़ की लागत से कार्य किए गए। वहीं दूसरे चरण में चार करोड़ की लागत से सीसी रोड व एक करोड़ की लागत से पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि चंदौली नोएडा के बाद प्रदेश का सबसे विकसित औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। दूसरे चरण के बाद तीसरे व चौथे चरण में करीब 35 करोड़ की लागत से विकास कार्य दोनों ही औद्योगिक क्षेत्रों में प्रस्तावित है। औद्योगिक क्षेत्र में वृहद पौधरोपण करने वाली संस्था सृजन के अध्यक्ष अनिल सिंह को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंद्रेश्वर जायसवाल, विजय केशरी, अखिलेश यादव, पंकज बिजलानी, संतोष जायसवाल, अजय राय, भरत जोतवानी, गोविंद केजरीवाल, जयप्रकाश पांडेय, अशोक सुल्तानिया, धर्मेंद्र मौर्या रहे।
विज्ञापन


02. नपा के आठ करोड़ 36 लाख के कार्यों का किया उद्घाटन
रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और यात्री प्रतिक्षालय का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने बुधवार को नगर में हुए आठ करोड़ 36 लाख रुपये से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जबकि चार करोड़ 57 लाख रुपये मूल्य के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

रात नौ बजे के बाद नगर में पहुंचे फायर ब्रिगेड नवनिर्मित भवन के समीप आयोजित समारोह में उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में आठ करोड़ 36 लाख रुपये मूल्य के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। वहीं सड़क, नाली, खड़ंजा, पानी की पाइप लाइन, पानी के स्टील टैंकर, कूड़े से खाद बनाने की मशीन सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का गुणगान किया। इस मौके पर राणा सिंह, रमेश जायसवाल, नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार, ईओ रोली गुप्ता, अखिल पोद्दार, निधि तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, महेन्द्र पटेल, सुनील विश्वकर्मा, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, सौरभ चंद्र, अभिजीत यादव, राहुल वर्मा आदि रहे। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां सादे समारोह में प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर बने लिफ्ट और प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर बने यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के विकास क लिए काम कर रही है। वहीं डीआरएम पंकज सक्सेना ने कहा कि रेलवे यात्री सुविधाओं के प्रति सजग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें