फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से इलिया कस्बे में बजबजा रही नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


इलिया।साफ-सफाई न होने के कारण बजबजाती नालियां ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रही हैं। इससे पूरे कस्बे में नारकीय स्थिति बनी हुई है। स्थिति को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शहाबगंज विकास खंड का सबसे बड़ा पंचायत इलिया कस्बा है। बिहार प्रांत की सरहद से लगे कस्बे में सुविधाओं का टोटा है। नालियों की सफाई वर्षों से नहीं की जा रही है। इससे पूरे कस्बे की नालियां जाम हैं और गंदा पानी गलियों में बह रहा है। पिछले वर्ष उपजिलाधिकारी दिप्ती देव यादव की देखरेख में जेसीबी लगाकर नालियों की सफाई का कार्य शुरू कराया गया था मगर दूसरे दिन ही कार्य बंद हो गया। उसके बाद से आज तक नालियों की सफाई के लिए किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने कुछ नहीं किया। वहीं पिछले वर्ष जिला पंचायत द्वारा दो करोड़ रुपये से कस्बे का कायाकल्प करने का ढिंढोरा भी पीटा गया था। बावजूद इसके आज तक कुछ न होने से कस्बे के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हो रहे हैं। खंड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लगे सफाई कर्मी यदि सफाई नहीं कर रहे हैं तो इसकी जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें