फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ को फटकार, डीपीआरओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। राज्य पोषण मिशन की प्रगति जानने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सदर एसडीएम अभिषेक गोयल ने योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और सुपोषण मेला आयोजित नहीं करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता को फटकार लगाया। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने पर पर डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक गोयल ने कुपोषित बच्चों को कम से कम 14 दिनों तक चिकित्सकों की देखरेख में अस्पताल में रखने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया। वहीं बेबी वेइंग मशीन खरीदने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत दी। कहा कि बच्चों के भविष्यके साथ खिलवाड़करने वाले अधिकारी सचेत रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद उनके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई होगी। कहा कि किसी प्रकार की गलत रिर्पोटिंग, गोद लिये गये गांवों में बीएचएनडी सत्रों के दौरान गायब रहने वालों पर भी जिला प्रशासन की निगाह है। कहा कि नोडल अधिकारी समय से अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों के यहां प्रस्तुत करें। जिससे योजना की प्रगति का सही आकलन किया जा सके। बैठक में एसडीएम दीनदयाल नगर आनंद वर्धन, दिप्ती देवयादव, आशीष कुमार, डीडीओ पद्मकान्त शुक्ल, बीएसए भोलेंद्र प्रतापसिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें