फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट एंड क्राफ्ट में छात्रों ने उकेरी कल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्टार इंस्टीट्यूट टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट रविनगर में चल रहे वार्षिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र- छात्राओं ने मिट्टी, कागज और पेंसिल से कल्पना को मूर्ति, चित्र के रूप में साकार किया। किसी ने मिट्टी की मूर्ति बनाई तो किसी ने पेंसिल के कागज पर आकर्षक फूल बनाकर लोगों के बीच प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 24 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान किसी ने मिट्टी की मदद से टिकटॉक गेम बनाया तो कुछ छात्राओं ने पेंसिल और रंगों की मदद से केरल के बाढ़ पीड़ित, हिमालय की खूबसूरत वादियों, खूबसूरत फूल, बनाए। कुछ छात्र- छात्राओं ने घर में पड़े पुराने अखबारों से गुलदस्ता तैयार की। प्रतियोगिता में निर्णायक संस्था के संस्थापक देवी चरण ओझा और निदेशक दीपक कुमार ओझा ने टैली कोर्स के शुभम को प्रथम, श्रेया वर्मा को द्वितीय और आयुषी रस्तोगी को तृतीय स्थान दिया। इस मौके पर मानष घोष, तौसिफ खान, सुमित वर्मा, आयुष जायसवाल, अंजली, अमित, राजकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें