फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद भी लाभार्थियों को नही मिली सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह के बाद आज तक लाभार्थियों को सहायता राशि का भुगतान नहीं हो सका है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि दो सप्ताह पूर्व ही भुगतान के लिए पत्र व रुपये बैंक को भेज दिए गए है।
विज्ञापन

सकलडीहा विकास खंड कार्यालय में बीते 12 जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 जोड़ो का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ तत्कालीन बीडीओ श्रवण कुमार राय और मुगलसराय विधायक साधना सिंह के नेतृत्व में हुआ था। उस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह समेत ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से नवदंपत्ति का स्वागत किया गया था। इस योजना के तहत ब्लॉक की ओर से 20 हजार प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सामान व शादी विवाह में भोजन की व्यवस्था शासन के निर्देश पर हुआ था। तीन माह बीतने के बाद भी आज तक सहायता राशि विवाहिताओं के खाते में नहीं पहुंच सकी है। इस बाबत बीडीओ गुलाब सोनकर ने बताया कि आठ अगस्त को बैंक को सूची के साथ रुपये भेज दिए गए है। इसकी सूचना आनलाइन बैंक के ईमेल पर भी डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें