पीडीडीयू नगर। डांडी स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल के प्रांगण में शनिवार को सावन मेला समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्री प्राइमरी के बच्चों ने कई आकर्षक नृत्य और गीत सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वही मुख्य अतिथि रोटरी क्लब साउथ विंग की सदस्य व समाज सेविका सविता मानखंड ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।
विद्यालय के बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आरंभ किया। इसके बाद समूह नृत्य ‘बन्ना रे बाग में झूला’ ने दर्शकों को सावन के मस्त वातावरण का एहसास कराया। वहीं बच्चों ने कइसे खेले जइबू सावन में समूह नृत्य की प्रस्तुति की। फैंसी ड्रेस में सजे नर्सरी के बच्चों ने अपने नटखट अंदाज से सभी को खूब आनंदित किया। यूकेजी के अनन्या व पीयूष भक्ति गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात बच्चों ने शिव तांडव की विहंगम प्रस्तुति किया। कार्यक्रम में अभिभावक माताओं ने भी मेंहदी, कजरी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विजेता अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्यामसुंदर बजाज, संगीता बजाज, अनुराधा बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना उपस्थित रहे। संचालन नेहा पांडेय, साजिया बदर व राशी बहल ने किया।