फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग में नीलम को गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एटा के पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित 21वीं राज्यस्तरीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नीलम चौहान ने 56 किलो में झांसी, बलिया, लखनऊ के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। जबकि गुड़िया को कांस्य पदक मिला था। प्रतियोगिता के लिए जिले से गुड़िया व नीलम दो बॉक्सरों का चयन हुआ था। इसका आयोजन नौ से 12 अगस्त तक हुआ था।
विज्ञापन

चंदौली क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष तथा चंदौली बाक्सिंग संघ के जिला महासचिव कुमार नंदजी ने बताया कि राज्यस्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में चंदौली बाक्सिंग संघ के लिए गोल्ड मेडल जितने वाली नीलम पहली खिलाड़ी हैं और यह जीत और मेडल दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरित करने वाला होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह व स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने जीत की बधाई दी। जिले में बाक्सिंग की कोई विशेष सुविधा न होते हुए भी नंद बाक्सिंग एकेडमी सैक द्वारा कुशल ट्रेनिंग से खिलाड़ी जनपद का प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। यूपी बाक्सिंग महासचिव प्रो. अनिल मिश्रा, आफिसियल सचिव उपेन्द्र पांडेय, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, बनारस सचिव शशिप्रकाश, सिगरा कोच दिलीप सिंह ने बधाई दी। सैक के पदाधिकारी प्रशांत तिवारी ने विजेता बॉक्सर को बॉक्सिंग किट प्रदान किया। इस अवसर पर अन्य साथी बॉक्सर खिलाड़ी तसमीन परवीन, सिद्धि बर्नवाल, पल्लवी, सुकृति, मनीषा, साधना ने भी जीत पर ख़ुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें