फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के यूपी में 74 सीटें जीतने पर पूर्व सांसद का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बाकले मैदान पर रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लोकसभा चुनाव में 73 के स्थान पर 74 सीटें जीतने के दावे पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने पलवटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि सपा, बसपा व कांग्रेस का गठबंधन होता है तो भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। इन दलों के संभावित गठबंधन से भाजपा के वरिष्ठ नेता घबरा गए हैं। 74 सीटें जीतने का बयान बौखलाहट में अमित शाह ने दिया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनमें हताशा के भाव स्पष्ट नजर आ रहे हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के जुमले को जनता समझ चुकी है। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मुगलसराय का नाम परिवर्तित कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर करने में भाजपा ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। एक कार्यक्रम को चुनावी सभा में तब्दील कर जिले की जनता को छला गया है। इतने बड़े कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए किसी जनकल्याणकारी योजना की कोई घोषणा नहीं की गई। आरोप लगाया कि रविवार को नामकरण के लोकार्पण के दौरान सत्ताधारी दल के लोगों के इशारे पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर निरंकुशता का परिचय दिया है। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कोतवाली में सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़कर पुलिसकर्मियों द्वारा पीटा जाना सरकार व पुलिस की सामंती मानसिकता को उजागर करता है। लोकार्पण के शिलापट्टों पर अमित शाह के नाम के आगे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखा जाना भी असंवैधानिक है। इनपर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्थान पर राज्यसभा सांसद लिखा जाता तो सही होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें