फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति से कृषि अधिकारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति जानने के लिए सोमवार को जिला कृषि अधिकारी ने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक की। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों में बखार व ट्राईकोडर्मा वितरण की प्रगति लक्ष्य से काफी कम होने पर नाराजगी जताई और एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर कई अधिकारियों को चेतावनी दी। जनपद में 90 किसानों को बखार वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अभी तक मात्र 18 किसानों में ही बखार बांटे गए हैं। वहीं ट्राईकोडर्मा के 3000 किलोग्राम लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 400 किलोग्राम जैविक ट्राईकोडर्मा का ही वितरण किया जा सका है। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। इसको लेकर जिला कृषि अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मातहतों को सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया। कहा कि किसानों को भूमि शोधन, बीज शोधन आदि के बाबत भी जागरूक किया जाना चाहिए। वहीं कीटनाशक जैविक रसायनों का वितरण भी समय से होना चाहिए। बैठक में प्राविधिक सहायक जगतनारायण मौर्या, मनोज कुमार, सौरभ सिंह, अशोक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें