कंदवा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक गुरुवार की शाम उच्च प्राथमिक विद्यालय चारी में हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही शिक्षकों ने चयन वेतनमान की पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।
प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने शिक्षकों की चयनित वेतनमान पत्रावली का जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष अच्युतानंद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों का आकस्मिक अवकाश फोन द्वारा बीआरसी के बजाए विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा स्वीकृत किया जाए। उन्होंने पीपी के पत्रावलियों का निस्तारण समय से किए जाने मांग की। इस मौके पर सुरेश सिंह, गोपाल प्रसाद खरवार, बलराम पाठक, रमाशंकर शर्मा, संजय कुमार, मंगला प्रसाद यादव, प्रफुल्लचंद्र राय, अनिल कुमार मौर्य, वासुदेव प्रसाद, चेतमल प्रसाद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने की। संचालन चंद्रशेखर आजाद ने किया। (ब्यूरो)