फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर आने लगी परीक्षा की शुचिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। यूपी बोर्ड की परीक्षा में परीक्षा की शुचिता नजर आने लगी है। कड़ाई के चलते चंदौली में पांच दिनों में मंगलवार से शनिवार तक परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या दो लाख, 21 हजार, 128 रही। इसमें से कुल 48,921 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा छोड़ने वालों में छात्रों की संख्या 45,711 रही तो 3,210 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। जिले में पांच दिनों में कुल 11 नकलची पकड़े गए। इसमें छात्रों की संख्या चार रही तो सात छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं। दो छात्रों को मोबाइल संग नकल करते पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त नकल कराने के आरोप में एक विद्यालय के प्रबंधक पर भी प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप चल रही है। इससे नकल विहीन परीक्षा के शासन प्रशासन के दावे सच साबित होते जा रहे हैं। बीते छह फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले में कुल दो लाख, 21 हजार 128 विद्यार्थी पंजीकृत रहे लेकिन कड़ाई के चलते अब तक कुल 48921 विद्यार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं जिसमें छात्राओं की तुलना में अब तक 14 गुना अधिक छात्रों ने परीक्षा न देने में ही अपनी भलाई समझी। इधर उड़ाका दल, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा डीएम और एसपी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मजिस्ट्रेट के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों के चलते इस बार नकल कराने के आरोप में एक विद्यालय के प्रबंधक पर भी कार्यवाही की कर उन्हें जेल भेजा गया। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि दो नकलचियों को मोबाइल के माध्यम से नकल करते पकड़कर कार्यवाही की गई तो एक मुन्ना भाई पर भी कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने रविंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल 11 नकलची पकड़े गए हैं। इसमें सात छात्राएं और चार छात्र शामिल हैं। डीएम हेमंत कुमार ने बताया कि डीआईओएस को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बिल्कुल सख्त रहें। नियमों की अनदेखी क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें