फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व विकलांग दिवस पर निकली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। विश्व विकलांग दिवस के मौके पर विकलांग समाकलन संस्थान की इकाई सम्मान विशेष विद्यालय तथा सम्मान शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से अलीनगर में जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से भारत सरकार और संविधान में विकलांगों के लिए दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही संस्थान की ओर से साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरूआत की। रैली की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ. आरके पांडेय और विशेष विद्यालय एवं सम्मान शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य पी बाबूराव ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली में अरविंद कुमार, मनोरमा मौर्य, भावना, विनोद कुमार, धनेश कुमार, हेमंत कुमार, रिव पटेल, पुष्पा कुशवाहा, सतीश कुमार, सुनंदा तिवारी आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आरए जोसेफ ने की। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की ओर से नगर के वार्ड संख्या चार दीनदयाल नगर में दोपहर में विकलांगों को कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल ने पचास गरीबों में कंबल बांटे। इस दौरान विकलांगों ने दिल्ली की तर्ज पर विकलांग पेंशन 2500 रुपये करने की मांग की। इस मौके पर शंकर राम भारती, फराज अंसारी, सोनू, मीरा, मुराहु, सद्दाम, मन्नान, रिंकू, सरिता देवी, लाची देवी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता गोविंद प्रजापति ने और संचालन राजकुमार कश्यप ने की।
विज्ञापन


टांडाकला। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर चंदौली के लाल राकेश रौशन को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लख़नऊ में दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार ऽरोल मॉडल अवार्डऽ प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपये नकद, प्रमाण पत्र, गोल्ड मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
चहनियां ब्लॉक के मारुफपुर गांव निवासी रामअवतार यादव के पुत्र राकेश को प्रदेश भर में प्रेरणास्रोत के रूप में चुना गया है। चंदौली जिले के इतिहास में प्रथम बार किसी व्यक्ति को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। इससे राकेश के गांव के लोगों में ख़ुशी की लहर है। सोमवार को राकेश के मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन होने पर पैतृक गांव मारुफपुर में उत्सव जैसा माहौल है और ग्रामीण उनके स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। राकेश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय चंदौली की जनता, जिलाधिकारी हेमंत कुमार और जिला दिव्यांगजन अधिकारी रविन्द्र प्रताप जी को दी है। कार्यक्रम में आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग लख़नऊ महेश कुमार गुप्ता, निदेशक अनूप कुमार, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ओमप्रकाश राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

03.स्कालर इजिबिलीटी टेस्ट में छात्रों ने दिखाया दम
सचित्र-14
मुगलसराय। नगर के प्लांट डिपो सिकटिय स्थित होली फेथ कान्वेंट स्कूल में यूपीएस स्कालरशिप इजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें स्कूल के साथ आस पास के पांच स्कूलों के 197 बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बताया कि टाप 100 बच्चों को 1100 से 11000 रुपये तथा सर्टिफिकेट व मेडल दिया जाएगा।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें