धीना (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के रैथा गांव में रविवार को दोपहर में ठूंठ जलाने के दौरान निकली चिंगारी से गांव निवासी दिवाकर राय के खेत में दस बीघा में लगी धान की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। लोगों के अथक प्रयास से आग बूझ सकी। सूचना पाकर लेखपाल रामजी ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।
रैथा गांव निवासी दिवाकर राय, प्रभाकर राय और सुधाकर राय ने संयुक्त रूप से दस बीघा में धान की रोपाई की थी। इसके लिए यूनियन बैंक कमालपुर से किसान क्रेडिट कार्ड ले ऋण भी लिया था। दो भाइयों के बाहर रहने की वजह से दिवाकर ही खेतों की देख भाल करते हैं। धान पककर तैयार होने पर पिछले तीन दिनों से कटाई की योजना बनाई जा रही थी। रविवार को दोपहर में सिलौटा गांव निवासी राजाराम यादव का पुत्र बुल्लू यादव अपने खेत में धान की ठूठ को जला रहा था। इसकी चिंगारी से दिवाकर राय के खेत में पहुंची और धान की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग बुझाई लेकिन तब तक दस बीघा फसल जल गई।