फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासप्तमी पर पंडालों में माता के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
पंडाल
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। भव्य पंडालों में माता दुर्गा के विराजमान होते ही तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेला की शुरूआत हो गई। महासप्तमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। विशालकाय पंडाल में विराजित मां दुर्गा की ममतामयी मूरत को लोग देर तक निहारते रहे। इसके बाद पंडालों के समीप लगे मेले का आनंद उठाया। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में दिन भर मां के जयकारे लगते रहे वहीं पंडालों के आस पास विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट की गई है।
विज्ञापन

शक्ति उपासना के महापर्व दुुर्गा पूजा मेला की शुरूआत बुधवार को हुई। नगर सहित पूरे जिले में 191 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेेश, कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा मंगलवार की रात स्थापित की गई। बुधवार की सुबह विधि विधान से माता की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की गई और माता की पूजा अर्चना कर आरती उतारी भव्य गई। नगर के सिकटिया दुर्गा बाड़ी, रविनगर, पटेलनगर, नई सट्टी, अफीम कोठी रोड, न्यू महाल, जायसवाल भवन, लाठ नंबर एक और दो, गल्ला मंडी, परमार कटरा, आरपीएफ कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट, राम मंदिर, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, बिछुआ मंदिर, अमोघपुर, तारनपुर, डीजल कालोनी सहित अन्य स्थलों पर तैयार भव्य पंडालों में माता की मूर्तियां आकर्षक ढंग से सजाई गई। पूजन अर्चन के बाद मूर्तियों के मुख खुलते ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। मानसनगर, गया कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट सहित अन्य पूजा पंडालों के आस पास भव्य मेला लगा रहा। यहां आकाशीय झूला, नाव, ब्रेकिंग डांस, जंपिंग ब्वाय, मौत का कुंआ, ट्वाय ट्रेन, ड्रैगन झूला आदि पर झुलने के लिए कतार लगी। मेला में गुब्बारे, खिलौने की दुकानों पर भी भीड़ रही।इसके अलावा चाट पकौड़ी, गोलगप्पा, चाउमिन, दक्षिण भारतीय व्यंजन, मोमोज, मुंगफली, चुड़ा, रेवड़ी आदि की दुकानों पर लोग जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें