फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पंडालों में खुले कपाट, जयकारों के साथ उमड़ी भीड़

विज्ञापन
दुर्गा जी
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया/शिकारगंज। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार की रात लगभग 12 बजे पूजा पंडालों में मां दुर्गा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ कपाट खोल दिए गए। जहां दर्शन पूजन तथा झांकी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी हैं। क्षेत्र के शिकारगंज, बलिया, सिकंदरपुर, चकिया नगर, सैदूपुर में स्थापित दर्जनों पूजा पंडालों पर आकर्षक सजावट किया गया हैं। पूजा समितियों द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
नगर के पूर्वी बाजार में वंदना दुर्गा पूजा, चैक झण्डा नव ज्योति दुर्गा पूजा, मुहम्मदाबाद बाल ज्योति दुर्गा पूजा, महाराजा किला दुर्गा पूजा, सहदुल्लापुर दुर्गा पूजा, लोहटिया मार्केट दुर्गा पूजा, बाल युवा दुर्गा पूजा समिति सब्जी मंडी, बलिया, शिकारगंज कस्बा, सिकंदरपुर, सैदूपुर, बरहुआं, मंगरौर सहित तमाम स्थानों पर दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। पूजा पंडालों पर आकर्षण सजावट के साथ मनमोहक झांकी तथा विविध कार्यक्रमों के बीच प्रसाद का वितरण जारी हैं। नगर में वाहनों के आवागमन से जगह-जगह जाम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
02. वंदना दुर्गा पूजा समिति होगा स्वचालित
चकिया (ब्यूरो)। वंदना दुर्गा पूजा मुहम्मदाबाद के पूजा पंडाल में झांकी कलाकार धर्मदेव विश्वकर्मा द्वारा मां दुर्गा के हाथों से महिषासुर को मारने के लिए त्रिशूल स्वचालित बनाया गया है। झांकी कलाकार धर्मदेव विश्वकर्मा तथा समिति के अध्यक्ष राममूरत कुशवाहा ने बताया कि मेले में आये हुए दर्शनार्थियों के आकर्षण के लिए मनोरम झांकी तैयार की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें