सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक सड़के की हालत जर्जर हो चुकी है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। इन सड़कों को बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा जा चुका है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
आवाजापुर से भदाहूं मार्ग, मिर्जापुर से शहीद गांव मार्ग, इकबालपुर से धानापुर मार्ग, हेतमपुर से जीयनपुर, अहिकौरा से ओदरा, नेगुरा से सरया, कोहड़ा से नगवां, नौली से अहिकौरा, बरहन से लखईपुर, मेढ़ान से एवतीं, बघरी से सिकठा, बहोरा से असना, पिपरदहां से कंदवा, डिग्घी से कम्हरिया, कपसिया से इमिलिया, पसाई से नोनार, रामपुर से अरंगी, ककरैत से तलाशपुर मोड़, चिलबिली से सेवखरी, रैथा से गोपालपुर, पचखरी से चिल्हारी, धरांव से रामगढ़, सीतापोखरी से करी, हिगुतरगढ़ से प्रसहटा जाने वाली सड़के काफी खराब हैं। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान बहुत पहले ही जारी कर दिया गया था। लेकिन इन सड़कों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भदाहूं के दीना सिंह, रविंद्र सिंह, पसाईं के अक्षय प्रताप सिंह, दयाराम यादव, फेकू कुशवाहा, अखिलेश सिंह, राजीव सिंह, इबरार अहमद, अरविंद खरवार, बांके सिंह, राजू राय, जयप्रकाश उपाध्याय आदि का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।