फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की निर्देश के बाद भी कस्बा में नियुक्त नही हुए सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। जिलाधिकारी हेमंत कुमार के निर्देश के बाद भी कस्बा के परिषदीय स्कूल और कस्बा के लिये सफाई कर्मी नियुक्त नही हो सका। इसके कारण चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उधर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाला है। कस्बा में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मी नियुक्त नही है। प्रधान द्वारा शिकायत भी की गयी थी। बावजूद अधिकारी मौन साधे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को समाधान दिवस के बाद डीएम हेमंत कुमार व एसपी संतोष सिंह कस्बा के परिषदीय स्कूल में औचक निरीक्षण किया। स्कूल में शौचालय से लेकर रसोई घर और कोतवाली गली तक गंदगी का अम्बार लगा हुआ था। जिसे देख अधिकारीगण भड़क गये। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को सफाईकर्मी को नियुक्त करने का निर्देश दिया था। निर्देश के पांच दिन बाद भी सकलडीहा कस्बा तो दूर परिषदीय स्कूल के लिये सफाई कर्मी नियुक्त नही हो सका। इसके कारण शिक्षक परेशान है। उधर कस्बा में कुड़ा का अम्बार लगने से व्यापारियों में रोष है। इस बाबत एसडीएम विकास सिंह संबंधित अधिकारियों की गैर जिम्मेदरान हरकत से आहत थे। शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से बात करके सफाईकर्मी नियुक्त कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें