फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेट दर्द से पीड़ित 15 से 20 लोग अस्पताल में रोज हो रहे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आए दिन मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस मौसम में पेट दर्द हो तो लापरवाही न करें और न ही उसे टालें, बल्कि तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इस सीजन में डायरिया का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोज 30 से ज्यादा मरीज इसके आ रहे हैं और यहां रोज 15-20 लाेगों को पेट दर्द, गैस और डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज आते हैं। यहां प्रतिदिन लगभग 15-20 मरीज भर्ती किए जाते हैं। इसके चलते वार्डों में मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इनमें ज्यादातर गैस्ट्रो, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज शामिल हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मौसम में परिवर्तन और सर्दी गर्मी के कारण लोगों की सेहत खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को खानपान के साथ ही मौसम के अनुसार खान-पान करना चाहिए। सर्दी-गर्मी के कारण लोग डिहाइड्रेशन, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किसी प्रकार की परेशानी हो तो पहले ओआरएस घोल लें और ज्यादा परेशानी हो तो तत्काल डॉक्टर की सलाह लेकर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें