नियामताबाद। पीडीडीयू नगर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने शनिवार को देर रात खजूरगांव गांव के सिवान में अवैध रूप से मिट्टी की खोदाई में लगी जेसीबी को सीज किया। चालक जेसीबी छोड़कर भाग गया।
एसडीएम ने बताया कि खजूरगांव गांव के सिवान में मिट्टी के अवैध खनन होने की सूचना मिली। इस पर वे टीम के साथ खजूरगांव पहुंचे। जहां जमीन की खोदाई करके ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई की जा रही थी। टीम देख ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग गए, जबकि खोदाई में लगी जेसीबी चालक वहीं छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि जेसीबी को सीज कर दिया गया।