फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से 15 मवेशी बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान एक ढाबे के समीप मवेशी लदा डीसीएम पकड़ा। जांच में डीसीएम में क्रूरता से बंधे 15 गोवंश बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने एक पशु तस्कर को भी धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पुलिसकर्मी रात में गश्त कर थे। तभी सूचना मिली कि एक डीसीएम पर लादकर मवेशियों को बिहार ले जाया जा रहा है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने हाइवे स्थित एक ढाबे के पास जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिसकर्मियों को एक डीसीएम आता दिखा। पुलिस ने वाहन को रोककर चेक किया गया तो पीछले हिस्से में 15 गोवंश बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने डीसीएम चालक को धर दबोचा। पकड़ा गया डीसीएम चालक प्रयागराज जनपद का निवासी बताया गया है। उसके पास से एक चापड़ भी बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त तस्कर के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पशुओं को बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसआई मनोज पांडेय, विवेक कुमार त्रिपाठी, रामदरश यादव, सुनील यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें