सकलडीहा। स्थानीय विकासखंड के 104 गांवों के 146 गरीबों को शीघ्र मुख्यमंत्री आवास की चाबी मिलेगी। ब्लॉक प्रशासन की ओर से इसकी कवायद तेज कर दी गई है। आवास मिलने से गरीबों को सहूलियत होगी।
विकासखंड में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 146 गरीबों को आवास बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द ही गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बीडीओ और एडीओ पंचायत की ओर से सचिवों को निर्देशित कर दिया गया है। गरीबों का आवास का निर्माण पूरा कराने के बाद मुख्यमंत्री आवास की चाबी सौंप दी जाएगी। बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि योजना के तहत शीघ्र गरीबों के खाते में पहली किस्त शीघ्र भेजी जाएगी।