सकलडीहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत गुरुवार को ब्लॉक सभागार में सखी समूह की बैठक हुई। इसमें आजीविका मिशन की जानकारी के साथ उन्हें स्वस्थ्य रहने का टिप्स दिया गया।
एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ उन्हें रोजगार भी प्रदान कराता है। मिशन से जुटी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाई गई है। इससे महिलाएं योजनाओं का पूर्ण रूप से लाभ ले सकेंगी। इसके पूर्व ब्लॉक कोआडिनेटर शशांक रधुवंशी, समरबहादुर और अब्दुल कादिर ने महिलाओं को स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सुनिता, मंजू, चंदा मौर्या, नीलम शर्मा, बिंदू, सुनीता पांडेय, सरिता, उषा, रंजना मौजूद रहीं। ब्यूरो
सकलडीहा। तुलसी स्मारक सेवा समिति के बैनर तले तुलसी आश्रम में 15 मार्च, शुक्रवार से तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन शुरू होगा। इसकी जानकारी देते हुए अकलू पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में वृंदावन, मथुरा, प्रयागराज और काशी के विद्वान पधारेंगे। ब्यूरो