धानापुर। धरांव स्थित बसंत रामनगीना पीजी कॉलेज में स्काउट गाइड चंदौली की ओर से आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने झांकी निकाली और पुलवामा के शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्काउट गाइड को आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न गुण बताए गए साथ ही समाजसेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। झांकी को महाविद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। झांकी खरखोलिया, सीतापोखरी सहित मोहरगंज से होते हुए पुन: विद्यालय पर पहुंची। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों, भारत माता, सीता राम, सहित विभिन्न रूप में झांकी निकाल कर लोगो को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सुदर्शन, कमलेश, राजेश, इरशाद अहमदउपस्थित रहे। संचालन प्रशिक्षक सैयद अली अंसारी ने किया।