फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धान खरीद में तेजी लाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय के नवीन मंडी माधोपुर स्थित परिसर के चार व जगदीशसराय स्थित एक धान क्रय केंद्र का शनिवार को पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही किसानों का आह्वान किया कि बिचौलियों की संलिप्तता आने पर तत्काल शिकायत करें। किसानों के धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

मुख्यालय के माधोपुर स्थित नवीन मंडी परिसर में यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, एफसीआई व मार्केटिंग की ओर से किसानों के धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं। जहां किसानों ने आरोप लगाया कि छोटे किसानों को नजर अंदाज कर असरदार और रसूखदार लोगों को तरजीह दी जा रही है। विधायक ने उपस्थित किसानों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तत्काल सूचित करें। लापरवाही पर केंद्र प्रभारियों को बख्शा नहीं जाएगा। चेताया कि दोबारा क्रय केंद्र के निरीक्षण में खामी मिली तो सीधे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इसके लिए स्वयं क्रय केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होंगे। वहीं जगदीशसराय क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया जहां खरीद कम होने पर नाराजगी जताई और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव, पीसीएफ प्रबंध शशिकांत भारती, राघव सिंह, मिथिलेश दूबे, प्रदीप कुमार गंगाराम, रामदेव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें