फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश यादव ने जीती 5 हजार मीटर की रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। क्लब पहाड़ी जिम की ओर से चकिया-लतीफशाह मार्ग पर पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वाराणसी के रमना निवासी बृजेश यादव ने पांच हजार मीटर की दौड़ में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम दीप्ति देव ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत पांच हजार मीटर की दौड़ में संतोष पटेल दूसरे और विकास कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 15 सौ मीटर दौड़ में वजीर अहमद, बाबूलाल तथा विवेक, लंबी कूद में संजय पाल, अनिल कुमार तथा धीरज यादव ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया। इसी तरह ऊंची कूद में संजय पाल प्रथम, गब्बर द्वितीय और राहुल मौर्य एवं विनोद कुमार तृतीय रहे। प्रतियोगिता के बाद राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामसूरत यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार यादव, अशोक कुमार बागी, रजवंत यादव, मनीष केशरी, जहांगीर खान, दिगेश कुमार, अयाज अहमद, अमल मिश्रा, जहीर खान, आजम खान, पप्पू गुप्ता, परवेज, सुभाष राजभर, प्रसन्ना, बृजकिशोर, सर्फराज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें