फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात होते ही जन्मे येशु, खुशियों से झूमे मसीही समुदाय के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रेम व उद्धार करने वाले प्रभु यीशु का सोमवार की आधी रात को जन्म होते ही मसीही समुदाय के लोग खुशियों से झूम उठे। आधी रात के वक्त गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुईं और इसके बाद केक काटकर लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाई दी। साथ क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर पर चर्चों को सजाया गया। झालरों व टिमटिमाती लाइटों से चर्च नहा उठे। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाल येशु तीर्थ कैथोलिक चर्च में गोशाला की झांकी सजी और लोगों ने फादर से आशीष ली।
नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाल येशु के जन्म की तैयारियां माह की शुरूआत से ही शुरू हो गई। दिसंबर के पहले रविवर को बाल येशु चर्च से भव्य शोभायात्रा निकाली गई और तीन दिनों तक विशेष प्रार्थना सभा हुई। चर्च को भव्य तरीके से सजाया गया और गोशाला की झांकी सजाई गई। यही नहीं चर्च के बाहर दिन भर मेला सजाया जाता रहा। फादर विपिन सीजे की देख रेख में रात ग्यारह बजे मीसा का पाठ किया गया उसके बाद जैसे ही रात के बारह बजे घड़ी की सुई टनटनाई ईसाई समुदाय खुशी से झूम उठा। प्रभु के जन्म लेते ही तालियां बजाकर स्वागत किया गया तथा एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान क्रिसमस ट्री के पास मोमबत्ती जलाकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। वहीं गोशाला की झांकी के पास भी फादर से आशीष लिया। मसीही समुदाय में केक खिलाकर पटाका फोड़कर खुशियां मनाई गई। बड़े-बड़े आकार के केक का आर्डर पहले से ही बुक कराए गए थे। सांता क्लॉज ने भी घूमघूमकर लोगों को उपहार बांटे। इस दौरान फादर विपिन सीजे ने कहा कि मंगलवार को पादरी द्वारा श्रद्धालुओं को आशीष दिया जाएगा और लोग कैंडिल जलाएंगे और अपनी मन्नतें व प्रार्थना लिखकर बालक येशु से प्रार्थना कर दान पेटी में डालेंगे। अन्य चर्च में भी उद्धारक येशु की जन्म की खुशियां मनाई।
विज्ञापन




पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित ज्योति कान्वेंट स्कूल में सोमवार को धूमधाम से क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर सांता क्लॉज ने केक काटकर सभी को बधाई दी और बच्चों को उपहार भेंट किए। बच्चों ने सांता का जोरदार स्वागत किया।
स्कूल की चेयरपर्सन उर्मिला गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस डे प्रभु यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। प्रभु यीशु ने पूरे विश्व को मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर सांता के रूप सज्जा में प्रगेश निगम, आन्या केसरी व अवंतिका गुप्ता ने बच्चों में उपहार बांटे। छात्रों ने जिंगल बेलप्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मौर्य सहित हरबंस, सनोज कुमार, हेमंत विश्वकर्मा, बब्बन गुप्ता, शिवशंकर यादव, विकास यादव, शिवानंद सुनील, शिव जन्म, आरती सिंह, पूजा शर्मा, दीक्षा पांडेय, ममता कुमारी, तापसी मंडल, मीना कुमारी, अंजू यादव, रश्मि, अनीता मौजूद रहे। संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन




पड़ाव। क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित नवलक्ष्मी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चो ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक व झांकिया प्रस्तुत कीं। वहीं सांता क्लॉज ने बच्चों में टाफी व अन्य उपहार वितरित किए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा पांडेय ने बच्चों को प्रभु यीशु की जीवनी के बारे में जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें