फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा/धानापुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सकलडीहा सीएचसी पर फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

तीन दिसंबर से उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर फार्मासिस्टों ने क्रमवार आंदोलन शुरू कर दिया है। इस क्रम में उन्होंने तीन से पांच दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसके बाद छह व सात दिसंबर को दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताने का निर्णय लिया था। वे शुक्रवार को दूसरे दिन भी दो घंटे कार्य बहिष्कार कर सीएचसी परिसर में बैठे रहे। वरिष्ठ फार्मासिस्ट अशोक कुमार और मनोज तिवारी ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने व संवर्ग का पुर्नगठन सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही मांगें पूरी न होने पर 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। विरोध जताने वालों में संतोष सिंह, अशोक कुमार, रामजी, कौशलेंद्र आदि शामिल रहे।
धानापुर में भी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर फार्मासिस्टों ने दो घंटे तक कार्य ठप कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को पूरी तरह से कार्य न करने का निर्णय लिया। विरोध प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से रविरंजन दयाल, अरुण मौर्य, गनोपाल मौर्य, मो. शाहिद, महेंद्र पाल सिंह, श्रवण कुमार, चंद्रभूषण दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें