पीडीडीयू नगर। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की ओर से सप्ताह जागरूकता सप्ताह के तहत नौगढ़ के देवखत स्थित महर्षि वाल्मिकी सेवा संस्थान में आयोजित भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ कार्यक्रम के तहत लोगों को भ्रष्टाचार के विरोध में खड़ा होने का आह्वान किया गया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार दास ने लोगों को बैंक की योजनाओं से लोगों को परिचित कराया।
इस दौरान काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार दास ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग व जागरूक रहने के लिए आह्वान किया। कहा कि बैंक पूर्वांचल के 7 जनपदों में 15000 करोड़ का व्यवसाय करते हुए जन-जन तक अपनी पहुंच बना चुका है। बैंक के महाप्रबंधक राजू श्रीवास्तव ने आर्थिक विकास में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला। सतर्कता प्रभारी अजय कुमार ने सर्तकता जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा की। क्षेत्रीय प्रबंधक अनीस सिंहल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम में जन सहभागिता पर जोर दिया। सर्तकता जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोकीनाथ सिंहल ने वनवासी समाज के जीवन की कठिनाइयों एवं उनके जीवन के निर्माण में बनवासी सेवा प्रकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर श्रीश सिंहल, विक्की कुमार, रमेश कुमार, शरद सहाय, इंद्रजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, हरीश कुमार, दिवाकर मिश्रा रहे। संचालन शरद चंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजनाथ सिंह ने की।