फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को मुख्यालय स्थित डाक बंगले पर महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान छह महिलाओं ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें चार मामले पुलिस विभाग तथा एक मामला राजस्व से जुड़े होने पर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। उन्होंने प्रशासन से महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकताओं के साथ करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने जिला अस्पताल परिसर में महिला हेल्प लाइन एवं वन स्टॉप सेंटर की स्थापना कराने का निर्देश दिया। जिसपर सीएमओ ने जिला चिकित्सालय में कमरे की कमी के चलते भोगवारे में केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि जो भी महिला उत्पीड़न की शिकार हो वह प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक आयोग के व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकती है। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव, सीएमओ पीके मिश्रा, बीएसए भोलेंद्र प्रताप, डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम, बाल विकास परियोजना अधिकारी अमरनाथ मौर्या व श्री अंकित सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें