फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने भी इंदिरा और पटेल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि तथा पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा गोष्ठियों का आयोजन किया गया। सपा कार्यालय पर सपाईयों ने सरदार पटेल के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया, वहीं कांग्रेंस कार्यालय में भी पटेल और इंदिरा गांधी के चित्र में माल्यार्पण करने के बाद गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सत्यानारायण राजभर व सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की अखण्डता को बचाए रखने का संकल्प लिया। विधायक प्रभुनाराण सिंह यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक परिपक्व राजनेता थे। उन्होंने अपने सिद्धांतों, नीतियों से कभी समझौता नहीं किया। इस दौरान पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान, भूलगेन खरवार, राणा पटेल, राजनाथ यादव, वीरेंद्र बिंद, अनिल मिश्रा, रमेश यादव, सुषमा यादव, अनिल चैहान, राजा खान, मुगल अंसारी, केशव राजभर, संजय पटेल, आतिफ खां आदि उपस्थित रहे। संचालन नफीस अहमद ने किया। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में लोगों ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को याद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल व इंदिरा गांधी दो ऐसे नेता हुए जिन्होंने अपने कार्यकाल में देश को एक अलग आयाम देने का काम किया। इस तरफ जहां पटेल जी ने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में बाधा व उसे मजबूत और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशीला रखी, वहीं इंदिरा गांधी ने उसे मजबूत आधारशीला पर आधुनिक भारत का निर्माण किया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत के स्वीकार्यता को स्थापित किया। इस मौके पर जगदीश मौर्या, राममूरत गुप्ता, चंद्रभान तिवारी, संजय तिवारी, बाबा गोंड, नंदन, राजेंद्र गौतम, डा. नारायणमूर्ति ओझा, धर्मेंद्र तिवारी, अरुण द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें