चंदौली। नवरात्र में जनपद में 207 जगहों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में 171 तथा शहरी इलाकों में 36 दुर्गा पुजा के अलावा तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन होता है। दर्शन पूजन के लिए पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंडालों में सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिए पूजा समितियों को निर्देशित किया गया है।
जनपद में नवरात्र के दौरान जगह- जगह दुर्गा पूजा समरोह का आयोजन होता है। इसमें चंदौली क्षेत्र में 16, सैयदराजा में 23, अलीनगर में 17, मुगलसराय में 26, सकलडीहा में 17, धानापुर में 20, धीना में 19, बलुआ में 11, कंदवा में 10, चकिया में 17, बबुरी में सात, शहाबगंज में 10, इलिया में पांच, चकरघट्टा में छह तथा नौगढ़ थाना क्षेत्र में दो जगहों दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। वहीं पुजा के दौरान दर्शन पूजन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। पूजा पंडालों और परिसर में सीसी टीवी कैमरे लगाने के लिए पूजा समितियों को निर्देश दिया गया है। वहीं पंडाल में अग्निशमन यंत्र के अलावा फर्स्ट एड बाक्स के अलावा जरूरी दवाएं भी रखा जाएगा। वहीं कई पूजा समितियों ने पुलिस को पत्र देकर मेले के दौरान स्वयं सेवकों की तैनाती के लिए अनुमति मांगा है।
कोट.....
नवरात्र के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया हैं। जो मेले के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेगी। वहीं प्रत्येक पूजा पंडाल के समीप एक उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मियों की तैनाती किया जाएगा। वहीं असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की विशेष निगाह रहेंगी। संतोष कुमार सिंह एसपी चंदौली।