फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कमालपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा कराने के लिए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की बैठक रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हेतमपुर में हुई। संगठन की मजबूती व पुरानी पेंशन की लड़ाई को तेज करने की रणनीति बनाई। साथ ही आठ अक्तूबर को पुरानी पेंशन के लिए लखनऊ में आयोजित धरना को सफल बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं मंडल महामंत्री जेपी रावत ने कहा कि पेंशन सभी शिक्षक व कर्मचारियों को हक है। इसके बावजूद सरकार शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके लिए संगठन पूरी जिम्मेदारी से इस लड़ाई लड़ेगा। शिक्षक संघ के प्रदेश प्रचार महामंत्री ने कहा की पुरानी पेंशन के इस लड़ाई में संगठन अपनी पूरी ताकत से आगे बढ़ने का काम रही है। इस मौके पर कमलाकर राव आनन्द,मंगल पांडे , शशिकांत गुप्ता, नन्दलाल गुप्त, मनीष कुमार, श्रवण, संजीव, संदीप, नामवर दुबे, बाबूलाल, दीप्ति सिंह, मंजलिका, काजल, संजय आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय व संचालन इरफान अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें