शहाबगंज। जीएम ट्यूटोरियल अतायस्तगंज में शनिवार को छात्र जीवन में समय का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें चांदनी प्रथम, नगमा द्वितीय तथा यास्मीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षाविद गुलाब मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। दी बनारस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक उपेंद्र मिश्र ने कहा कि समय के महत्व को समझना चाहिए। प्रधानाचार्य रागिनी मिश्रा ने कहा कि समय मूल्यवान है उसका सदुपयोग करें। निर्णायक मंडल में विजयी प्रसाद, केशरीनंदन जायसवाल तथा डा देवेंद्र थे। इस अवसर पर प्रदीप किमार, नारद सिंह, मुहम्मद आलम, अजित सिंह,रुद्र प्रताप, मुहम्मद हुसैन, वलीउल्ला, सरोज पाल, विंदु सिंह, कनीज फ़ातम, रूपा, इशरत, प्रियंका, हिना उपस्थित थी।