फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने किया ब्लॉक प्रमुख का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से गांवों को ओडीएफ करने के निर्देश के बाद भी बीडीओ और एडीओ पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों की मनमानी से गांवसभा की आईडी जारी नहीं हो पा रही है। इसे लेकर परेशान प्रधानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह का घेराव कर आईडी स्वीकृत कराने की मांग की। चेताया कि शीघ्र आईडी शुरू नहीं की गई तो प्रधान संघ मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेगा।
विज्ञापन

प्रधानों का आरोप था कि एक ओर गांवों को ओडीएफ बनाने के लिये जिला प्रशासन दबाव बना रहा है, वहीं दूसरी ओर अप्रैल माह में गांवसभा की कार्ययोजना देने के बाद भी आईडी जनरेट नहीं किया जा रहा है। बीडीओ व एडीओ पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों की मनमानी के कारण बर्थरा, धरहरा, भोजापुर, घरचित, उकनी, बीरमराय, दुदौली, मनिहरा, दिघवट,पदुमनाथपुर, घूसखास आदि गांवों का विकास कार्य ठप है। सुबह से शाम ब्लॉक का चक्कर काटते- काटते प्रधानों का धैर्य जवाब देने लगा है। नाराज प्रधानों ने शीघ्र आईडी जनरेट कराने की मांग की। ब्लाक प्रमुख ने शीघ्र आईडी दिलाने का आश्वासन देकर प्रधानों को शांत किया। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, दशरथ यादव, विजय मिश्र, सुनील कन्नौजिया, टुनटुन सिंह, श्याम नारायण यादव, डा. संजय, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें