फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र के कटवा माफी गांव में राष्ट्र सृजन अभियान के तहत बुधवार को पौध लगाओ-विश्व बचाओ विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण सुरक्षा , पौधरोपण और वन संपदा की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया । इस दौरान लोगों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके सिंह ने कहा कि महापुरुषों के सपनों को साकार करने के लिए राष्ट्र सृजन अभियान का गठन किया गया। अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उषा पटेल ने कहा कि जनता को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्र सृजन अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान चला रही है। कहा कि देश के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में समर्पित लोगों तथा विलक्षण प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन होता है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए सरकार तत्पर है। क्षेत्र के 25 सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजतन, अमित चौधरी, जयराम सिंह, डा. गीता शुक्ला, डा. एके पांडेय, डा. कुंदन, श्रीपत सिंह, राजेश सिंह, नंद बाबा मौजूद रहे। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रकाश शाह तथा संचालन परशुराम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें