फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की देर रात तेज आवाज के साथ धूधू कर जल गया। आवाज इतनी तेज थी कि घरों में सोए लोग बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड टीम ने करीब एक घंटे के कड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से गांव की पेयजल व्यवस्था सहित व्यवसायिक कार्य भी ठप हो गए हैैं। आपूर्ति ठप होने से गांव की करीब 2500 हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग को दी गई लेकिन इसे ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव में मुस्लिम और यादव बस्ती में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने 250 केविए का ट्रांसफार्मर लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार इस ट्रांसफार्मर से दो सौ से अधिक उपभोक्ता के घरों में बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे लौदा गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जलने लगा। करीब आधे घंटे बाद पुलिस और ब्रिगेड की टीम गांव में पहुंची। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एक घंटे के कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण मो. इरफान, फिरोज, गोविंद सेठ, सद्दाम, कमलेश यादव, अंसार मास्टर, उदय यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पांच दिन पहले से चिंगारी निकल रही थी। जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। गांव में चौबीस घंटे से अंधेरा फैला हुआ है। जेई घनश्याम गोंड ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। जल्द ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें