फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जनपद में होंगे प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग अनुराग श्रीवास्तव सोमवार को एक बार फिर जनपद मेेें होंगे। नोडल अधिकारी की निगरानी में शाम पांच बजे से आबकारी की 250 दूकानों की ई-लाटरी प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान वह विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

आठ मार्च को जनपद के दौरे पर आए नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी थी। उनकी नाराजगी का असर रहा कि एक बीडीओ सहित छह ग्राम पंचायत सचिव निलंबित कर दिए गए। बहरहाल प्रमुख सचिव सोमवार को एक बार फिर जनपद में होंगे। इस दौरान वह प्रमुख रूप से आबकारी दुकानों की ई लाटरी प्रक्रिया में भाग लेंगे। मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख सचिव रविवार की रात को वाराणसी पहुंच जाएंगे। सोमवार को उनका जिले में कार्यक्रम है। प्रमुख सचिव की उपस्थिति में आबकारी दुकानों की लाटरी खोली जानी है। बताया कि आबकारी की 250 दुकानों के लिए कुल 4810 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें देशी शराब की 109, विदेशी की 76, बियर की 61 और चार माडल शाप शामिल हैं। पहले देशी शराब की लाटरी निकाली गई फिर माडल शाप, विदेशी और बियर की लाटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें