फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी के परीक्षार्थियों ने संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। इलाहाबाद में रविवार को आयोजित कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में शामिल होने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों ने शनिवार की रात अप संघ मित्रा एक्सप्रेस ट्रेन पर कब्जा जमा लिया। आरक्षित बोगियों से परीक्षार्थियों को हटाने में सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे ट्रेन 45 मिनट की देरी से आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

दानापुर से बेंगलूरू जाने वाली अप 12296 संघ मित्रा एक्सप्रेस शनिवार की रात निर्धारित समय सवा 11 बजे से 14 मिनट पहले 11 बजे प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंच गई। स्टेशन पर काफी संख्या में इलाहाबाद कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में शामिल होने के लिए जाने वाले परीक्षार्थी पहुंच गए। ट्रेन के पहुंचते ही परीक्षार्थी जनरल के साथ शयनयान और एसी कोच में सवार हो गए। हजारों परीक्षार्थियों के बोगियों में घुस जाने से आरक्षण कराने वाले यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पाए और आरक्षित सीटों पर बैठे लोगों को भी सीट छोड़ना पड़ा। इसको लेकर विवाद की स्थिति हो गई। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची और परीक्षार्थियों को हटाने लगी लेकिन परीक्षार्थी हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने काफी समझा बुझाकर परीक्षार्थियों को आरक्षित बोगियों से निकाला। इसके बाद ट्रेन रात बारह बजे आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें